'मेक इन इंडिया' के सपने को साकार करेगा छत्तीसगढ़ : सुरेश प्रभु

रायपुर। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' के सपने को छत्तीसगढ़ जल्द से जल्द साकार करेगा। रेलमंत्री ने यहां राजनांदगांव-नागपुर तीसरी रेल लाइन के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।
 
रेलमंत्री प्रभु शनिवार को यहां रेलवे स्टेशन में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ विभिन्न यात्री सुविधाओं का शुभारंभ करने के बाद जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 'मेक इन इंडिया' के सपने को छत्तीसगढ़ जल्द से जल्द साकार करेगा। 
 
उन्‍होंने कहा कि 'मेक इन इंडिया' के सपने को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाना जरूरी है। नए राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ विकास की राह पर तेजी से अग्रसर है। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने कार्यक्रम के दौरान 'हमसफर' एक्सप्रेस सहित नई 9 रेलयात्री सुविधाओं का शुभारंभ किया। समारोह में मुख्यमंत्री रमन सिंह भी मौजूद थे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें