Weather Update:: तमिलनाडु और कर्नाटक में हुई वर्षा, गुजरात में तापमान गिरा

बुधवार, 15 दिसंबर 2021 (08:42 IST)
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूर्वी हिस्सों पर पश्चिमी विक्षोभ देखा जा सकता है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ, जो कमजोर होगा, 15 दिसंबर की शाम से पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है।

ALSO READ: Weather Alert: मौसम का बदला मिजाज, और बढ़ेगी ठंड, कुछ राज्यों में हुई वर्षा
 
पिछले 24 घंटों के दौरान आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट और तटीय तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई। रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। गुजरात के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है।
 
अगले 24 घंटों के दौरान तटीय तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है और आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी