live : अंतिम यात्रा पर रतन टाटा, राजकीय सम्मान से दी जाएगी अंतिम विदाई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 (16:13 IST)
Ratan Tata Death news : टाटा समूह के मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया थे। वे 86 वर्ष के थे। राजकीय सम्मान के साथ उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार कर दिया गया।


07:51 PM, 10th Oct
रतन नवल टाटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पारसियों के पारंपरिक दखमा की बजाय उनका दाह संस्कार हुआ। 

04:11 PM, 10th Oct
-उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव शरीर मुंबई के NCPA लॉन से अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। अंतिम संस्कार वर्ली श्मशान घाट पर होगा।
-रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए पुरी समुद्र तट पर रेत से उनकी कलाकृति बनाई।
-उद्योगपति रतन टाटा के भाई जिमी नवल टाटा मुंबई में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वहां से रवाना हुए।
-अभिनेता आमिर खान और निर्देशक किरण राव ने मुंबई में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

02:58 PM, 10th Oct
-केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने रतन टाटा को पुष्पांजलि दी। 
<

#WATCH मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/vuEhVf1g70

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2024 >
-रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक-चेयरपर्सन नीता अंबानी ने मुंबई में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

<

#WATCH मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक-चेयरपर्सन नीता अंबानी ने मुंबई में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/EIVotbDTmg

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2024 >
 


02:51 PM, 10th Oct
देश रतन टाटा का ऋणी रहेगा : भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि भारतीय व्यापारिक घरानों में से उन्होंने टाटा की सबसे अधिक प्रशंसा की है क्योंकि रतन टाटा ने अपार समर्पण, दूरदर्शिता और निष्ठा के साथ समूह को कई दशकों तक गौरव दिलाया। पूर्व उपप्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि टाटा ने भारतीय उद्योग पर एक अमिट छाप छोड़ी है। आडवाणी ने कहा कि वह उद्योग जगत के दिग्गजों में से एक थे। 
 
वह वास्तव में दिवंगत जेआरडी टाटा के योग्य उत्तराधिकारी साबित हुए, जिनसे मुझे कई मौकों पर बातचीत करने का अवसर मिला। टाटा के साथ मेरा आखिरी संवाद इस साल फरवरी में हुआ था, जब उनको ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किए जाने के बाद टाटा का एक ‘स्नेहपूर्ण पत्र’ मिला था। आडवाणी ने कहा- टाटा की गर्मजोशी, उदारता और दयालुता हमेशा बहुत असाधारण रही है। देश रतन टाटा का ऋणी रहेगा। वह वास्तव में एक महान व्यक्ति थे। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।
 
रतन मेरे आदर्श : उद्योग के दिग्गज एवं इन्फोसिस के सह-संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति ने बृहस्पतिवार को कहा कि अपने प्रिय मित्र, टाटा संस के मानद अध्यक्ष रतन टाटा को खोना उनके लिए ‘बहुत पीड़ादायक’ है। उन्होंने कहा कि टाटा मूल्य आधारित नेतृत्व के संदर्भ में उनके ‘आदर्श’ थे। जब भी मुझे नैतिक मुद्दों पर कुछ असमंजस, अस्पष्टता या भ्रम होता था, उस वक्त वह (टाटा) वास्तव में मेरे लिए एक नैतिक मार्गदर्शक होते थे। वर्ष 2020 में एक कार्यक्रम के दौरान टाटा को सम्मानित करते समय, सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में दिग्गज उद्योगपति मूर्ति ने उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया था।
 
मानवता की सेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक महान उद्योगपति और बहुत संवेदनशील व्यक्ति थे, जो हमेशा राष्ट्र और मानवता की सेवा के लिए समर्पित थे। उन्होंने कहा कि देश ने एक महान उद्योगपति और एक बहुत संवेदनशील आत्मा को खो दिया है, जो हमेशा राष्ट्र और मानवता की सेवा के लिए समर्पित थे। उनके निधन से न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर के उद्योग जगत में एक शून्य पैदा हो गया है।
 
भारत ने अमूल्य रत्न खोया : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का निधन समस्त भारतवासियों के लिए अत्यंत दुखद है। उनके निधन से भारत ने एक अमूल्य रत्न को खोया है। भारत की विकास यात्रा में रतन टाटा का योगदान चिरस्मरणीय रहेगा।
 
<

आपका किरदार हमेशा लोगो को प्रेरणा देंगे
आप जैसा रत्न किरदार याद आएगा जो सोचते थे सबसे ज्यादा दुःखी लोगो के हित में,
रतन टाटा नाम हर बार याद आएगा
अंतिम दर्शन के लिए रखा गया "रतन टाटा" सर का पार्थिव शरीर #RIP_legend #TataGroup #RatanTataSir #RIPRatanTata #RIPRatanTatapic.twitter.com/3C0PQm0o3L

— Akhilesh Yadav ᵖ ᵃ ʳ ᵒ ᵈ ʸ (@Akhilesh_prody) October 10, 2024 >


01:06 PM, 10th Oct
-शरद पवार ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।
-महाराष्‍ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 
-कुमार मंगलम बिड़ला ने भी NCPA में रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। 

12:32 PM, 10th Oct
मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई महाराष्ट्र कैबिनेट में पास हुआ प्रस्ताव। मशहूर उद्योगपति रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग।

12:22 PM, 10th Oct
उद्योग मंडल फिक्की ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन परशोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक ऐसा आदर्श बताया, जिन्होंने नैतिक पूंजीवाद के अपने दृष्टिकोण से उद्यमियों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया। फिक्की के अध्यक्ष अनीश शाह ने कहा कि फिक्की रतन टाटा को न केवल एक सफल व्यवसायी के रूप में, बल्कि एक आदर्श व्यक्ति के रूप में भी याद करता है, जिन्होंने ईमानदारी, विनम्रता तथा सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों को अपनाया।
 
इसी तरह भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (एसोचैम) ने रतन टाटा को एक प्रतिष्ठित व्यक्ति बताया, जिनका प्रभाव भारतीय उद्योग जगत से परे फैला है। एसोचैम के महासचिव दीपक सूद ने कहा कि टाटा ने न केवल विविधतापूर्ण टाटा समूह को दुनिया के कई देशों में पहुंचाया, बल्कि सूचना प्रौद्योगिकी, मोटर वाहन, इस्पात तथा आतिथ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में वैश्विक परिदृश्य पर भारत की ब्रांड इक्विटी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

10:44 AM, 10th Oct
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनके योगदान की सराहना की है।
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने धनखड़ के हवाले से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज टाटा अपने पीछे एक स्थायी विरासत छोड़ गए हैं, भारत उन्हें बहुत याद करेगा।
लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि देश ने एक महान उद्योगपति और समाजसेवी को खो दिया है, जिन्होंने न केवल भारतीय उद्योग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि अपनी निस्वार्थ सेवा और उदारता से समाज के हर वर्ग को प्रेरित किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, 'रतन टाटा की सादगी, दूरदर्शिता और सेवा भावना युगों तक प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।'

10:14 AM, 10th Oct
-दिग्गज उद्योगपति रतन एन. टाटा के पार्थिव शरीर को जनता के अंतिम दर्शन के लिए NCPA लॉन लाया गया।
-रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ 
 

09:16 AM, 10th Oct
-टाटा का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक दक्षिण मुंबई में नरीमन प्वाइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार आज दिन में मुंबई के वर्ली इलाके में किया जाएगा।
<

#WATCH | Mumbai | Marine Drive road is closed beyond the Oberoi hotel as the Police have cordoned off the road leading to NCPA

The mortal remains of Ratan Tata will be kept at NCPA grounds for the public to pay their last respects before state funeral pic.twitter.com/OYU8vJwux8

— ANI (@ANI) October 10, 2024 >-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई में रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
-महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए एक दिवसीय शोक की घोषणा की।
-महाराष्ट्र में सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय झंडा 10 अक्टूबर को शोक के प्रतीक के रूप में आधा झुका रहेगा।

07:29 AM, 10th Oct
टाटा के परिवार ने एक बयान में कहा, 'हम - उनके भाई, बहन और परिवार, उन सभी लोगों से मिले प्यार और सम्मान से सांत्वना और सुकून पाते हैं, जो उनका सम्मान करते थे। हालांकि, अब रतन टाटा व्यक्तिगत रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी विनम्रता, उदारता और उद्देश्य की विरासत भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।'
 
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने एक बयान में रतन टाटा को अपना मित्र और मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि हम रतन नवल टाटा को गहरे दुख के साथ विदाई दे रहे हैं। वह वास्तव में एक असाधारण नेतृत्वकर्ता थे, जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि हमारे राष्ट्र के ताने-बाने को भी आकार दिया है। उन्होंने कहा कि 1991 से रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा समूह ने अपनी वैश्विक उपस्थिति का विस्तार किया।

07:27 AM, 10th Oct
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी कारोबारी नेता और असाधारण इंसान बताया।

उद्योगपति मुकेश अंबानी, आनंद महिंद्रा, सुंदर पिचई, हर्ष गोयनका ने भी रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।  

07:27 AM, 10th Oct
-पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा का दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रात साढ़े 11 बजे निधन हो गया।
-उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव शरीर कोलाबा स्थित उनके आवास पर लाया गया। आज सुबह 10 बजे से शाम 3:30 बजे तक उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।  
-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि उद्योगपति रतन टाटा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।