•लाखों नौकरियां पैदा करेगा यह उद्योग
•मोदीजी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत एक अग्रणी डिजिटल राष्ट्र बन गया है
पहलगाम हमले के पीड़ितों से संवेदना जताई : पहलगाम में हाल ही में हुए बर्बर आतंकवादी हमले पर बोलते हुए मुकेश अंबानी ने कहा हम सभी पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। प्रधानमंत्रीजी का कठिन परिस्थितियों में भी यहां आना एक मजबूत संदेश देता है। मोदीजी, शांति, न्याय और मानवता के दुश्मनों के खिलाफ इस लड़ाई में आपको 145 करोड़ भारतीयों का पूरा समर्थन है। भारत की जीत भी निश्चित है।
उन्होंने आगे कहा कि वेव्स इनोवेशन, संस्कृति और सहयोग का ग्लोबल हब बनने को तैयार है। 5,000 से अधिक वर्षों की हमारी सभ्यतागत विरासत में हमारे पास कालातीत कहानियों का विशाल खजाना मौजूद है। रामायण और महाभारत से लेकर दर्जनों भाषाओं में लोककथाएं और क्लासिक्स हैं। ये दुनियाभर के लोगों के दिलों को छूती हैं, क्योंकि उनमें मानवीय मूल्य हैं, भाईचारा है, करुणा, साहस, प्रेम और सौन्दर्य है। कोई भी देश भारत की कहानी कहने की ताकत का मुकाबला नहीं कर सकता।