सुब्रत राय का लंबी बीमारी के बाद निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस

Webdunia
बुधवार, 15 नवंबर 2023 (00:25 IST)
सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। कंपनी ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न बीमारियों से लंबे समय से जूझ रहे सुब्रत रॉय का दिल का दौरा पड़ने के कारण रात साढ़े 10 बजे निधन हो गया। मीडिया खबरों के मुताबिक आज उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जाएगा।
 
कंपनी ने कहा कि उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार को उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कंपनी ने बयान में कहा कि उनके निधन से हुई क्षति को पूरा सहारा इंडिया परिवार गहराई से महसूस करेगा।
<

सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने।

भावभीनी श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/Gdhmy5mDs8

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 14, 2023 >सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे। उन्हें देशभर में ‘सहाराश्री’ के नाम से भी जाना जाता था। इनपुट भाषा