भारतीय सेना के सर्जिकल हमले पर क्या बोले शाहरुख खान

भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी कैंपों पर हमला किया। इस हमले में 7 कैंप को नष्ट किया गया है। भारतीय सेना के इस सर्जिकल हमले में 30 से 35 आतंकियों के खात्मे की खबर है।
बॉलीवुड हस्तियों ने भी भारतीय सेना द्वारा किए गए इस सर्जिकल स्ट्राइक का भरपूर समर्थन किया है। सुपरस्टार शाहरुख खान ने फेसबुक पर लिखा है-  'आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना के इस कदम के लिए धन्यवाद। 
 
हम सभी को भारतीय सेना की सुरक्षा और उनकी भलाई के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। शाहरुख ने तिरंगे के साथ भारतीय सेना का यह फोटो भी पोस्ट किया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें