शिवाजी महाराज की प्रतिमा होगी पुनर्स्थापित, क्या कहा नौसेना ने

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 29 अगस्त 2024 (15:48 IST)
Shivaji Maharaj's statue : भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने गुरुवार को कहा कि उसने इस सप्ताह महाराष्ट्र के मालवण (Malvan) में ढही शिवाजी महाराज (Shivaji Maharaj) की प्रतिमा स्थापित करने की परियोजना की संकल्पना की थी और राज्य सरकार के साथ समन्वय में इसे कार्यान्वित किया था तथा राज्य सरकार ने इसके लिए धन भी उपलब्ध कराया। नौसेना ने मुंबई में कहा कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा पुनर्स्थापित होगी।

ALSO READ: शिवाजी की प्रतिमा गिरने के लिए अजित पवार ने लोगों से मांगी माफी
 
नौसेना ने एक बयान में कहा कि वह प्रतिमा की मरम्मत करने और यथाशीघ्र उसकी पुनःस्थापना के लिए सभी कदमों में सहायता करने को प्रतिबद्ध है। उसने कहा कि भारतीय नौसेना के अधिकारियों, राज्य सरकार के प्रतिनिधियों और तकनीकी विशेषज्ञों की एक संयुक्त तकनीकी समिति बनाई जा रही है, जो मालवण में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की जांच करेगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार देर रात राज्य सरकार और भारतीय नौसेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

ALSO READ: शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर बवाल, उद्धव ठाकरे बोले- महायुति सरकार में चरम पर है भ्रष्टाचार
 
नौसेना ने कहा कि प्रतिमा का अनावरण सिंधुदुर्ग जिले में पहली बार आयोजित नौसेना दिवस समारोह के तहत किया गया और इसका उद्देश्य समुद्री रक्षा और सुरक्षा के प्रति 'मराठा नौसेना' एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत और आधुनिक भारतीय नौसेना के साथ इसके ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान करना है।

ALSO READ: शिवाजी महाराज की मूर्ति ढही, ठेकेदार और कंसलटेंट के खिलाफ FIR, क्या बोली नौसेना?
 
उसने कहा कि भारतीय नौसेना ने राज्य सरकार के साथ समन्वय में परियोजना की अवधारणा रखी और इसे कार्यान्वितत किया। राज्य सरकार ने इसके लिए धन भी दिया। सिंधुदुर्ग जिले के एक किले में स्थापित 35 फुट ऊंची यह प्रतिमा 26 अगस्त को ढह गई थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी