शिवराज बोले, गड़बड़ नहीं की है तो राहुल गांधी को किस बात का डर है?

सोमवार, 13 जून 2022 (21:37 IST)
भोपाल/ नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पूछताछ के लिए बुलाने पर आज कहा कि अगर गांधी और कांग्रेस ने कुछ गड़बड़ नहीं की है तो उन्हें किस बात का डर है?
 
आज दिल्ली प्रवास पर गए चौहान ने कहा कि अगर उन्होंने कुछ गड़बड़ नहीं की तोगांधी और कांग्रेस को किस बात का डर है। वे जाएं और ईडी को सच बताएं।
Koo App
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसी प्रक्रिया पर चलती है। पहले गड़बड़ करो और फिर जांच एजेंसियों पर दबाव बनाओ। जनता इस ढोंग को अब समझ चुकी है। सच यह है कि गड़बड़ और भ्रष्टाचार किया गया है और जब भ्रष्टाचार की जांच हो रही है तो दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। दबाव बनाने से काम नहीं चलेगा, सच बताना होगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी