नवजोत सिंह सिद्धू का सोनिया गांधी को पत्र, मांगा मिलने का समय...

Webdunia
रविवार, 17 अक्टूबर 2021 (12:56 IST)
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपना इस्तीफा वापस लेने के बाद कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मिलने को बेकरार है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर उनसे मिलने का समय मांगा है।
 
सिद्धू ने विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के प्रचार अभियान के लिए 13 सूत्री एजेंडा पेश करने के लिए मुलाकात का समय मांगा है। उन्होंने अपने पत्र में बेअदबी के मामले में न्याय, ड्रग्स, कृषि, बिजली, सरकार और बिजली कंपनियों के बीच हुए समझौतों को रद्द करने संबंधी मामले उठाए है।
 
रविवार को लिखी चिट्ठी में सिद्धू ने कहा हैकि पार्टी को साल 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान जारी घोषणापत्र के वादों पर खरा उतरना होगा।
 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख