स्वामी का बड़ा हमला, केजरी की तरह 420 हैं नजीब जंग

मंगलवार, 30 अगस्त 2016 (12:37 IST)
नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि वे केजरीवाल की तरह 420 हैं। स्वामी के इस बयान पर बवाल मच सकता है। 
 
स्वामी ने ट्वीट कर कहा कि मेरे विचार में दिल्ली के उपराज्यपाल जंग इस उच्च पद के लिए अयोग्य हैं। वे केजरीवाल की तरह दूसरे 420 हैं। 
 
दिल्ली के उपराज्यपाल को बदलने की अपील करते हुए इस ट्वीट में उन्होंने कहा कि हमें दिल्ली में संघ का आदमी चाहिए। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें