सावधान! इस बार ज्यादा झुलसाएगी गर्मी...

बुधवार, 1 मार्च 2017 (13:22 IST)
नई दिल्ली। इस वर्ष तुलनात्मक रूप से गर्मी ज्यादा रहने की संभावना है। दरअसल, जनवरी 2017 पिछले 116 में सबसे ज्यादा गर्म रहा है। इसी से अटकलें हैं कि यह वर्ष ज्यादा गर्म रह सकता है। 
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस बार कई राज्यों में गर्मी की तीव्रता ज्यादा रह सकती है। खासकर देश का पश्चिमोत्तर भाग गर्मी में सबसे ज्यादा प्रभावित रहने वाला है। देश के बाकी हिस्सों का तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा। 
 
सामान्य से अधिक तामपान वाले क्षेत्र में पंजाब, हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना शामिल हैं। इन क्षेत्रों में तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रह सकता है, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।
 
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 सन 1901 के बाद सबसे गर्म साल रिकार्ड किया गया। गत वर्ष राजस्थान के फलौदी में पारा 51 डिग्री तक चला गया था जो देश में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें