आतिशी और मंत्रिमंडल सहयोगियों का शपथ ग्रहण समारोह 21 सितंबर को

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 19 सितम्बर 2024 (11:25 IST)
Atishi's swearingin ceremony on September 21 : दिल्ली की मुख्यमंत्री नामित की गईं आतिशी (Atishi) और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी 21 सितंबर को पद की शपथ (Oath) लेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को नई दिल्ली में यह जानकारी दी।

ALSO READ: आतिशी होंगी दिल्ली की सबसे कम उम्र की CM, सुषमा स्वराज के बाद तीसरी महिला मुख्यमंत्री

सत्तारूढ़ पार्टी ने शुरू में फैसला किया था कि सिर्फ आतिशी शपथ लेंगी लेकिन बाद में यह निर्णय लिया गया कि उनकी सरकार के मंत्री भी शपथ लेंगे। अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी