Weather Alert:: दिल्ली में आज गरज के साथ छींटें पड़ने का अनुमान, AQI 106 रहा

सोमवार, 31 मई 2021 (10:38 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम वैज्ञानिक विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में रविवार शाम धूलभरी आंधी चलने के बाद सोमवार को मौसम में अचानक बदलाव आया और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ALSO READ: Weather alert : मध्य यूपी में मध्यम से तेज बारिश की संभावना, अंडमान और निकोबार में हुई तेज वर्षा
 
उसने बताया कि बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद अधिकतम तापमान के 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। विभाग के अनुसार सुबह 8.30 बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 50 प्रतिशत दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 106 रहा।
 
एक्यूआई को 0 और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी