श्रीदेवी को ट्रिब्यूट देता यह रेस्तरां

रविवार, 25 फ़रवरी 2018 (08:34 IST)
नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों में शामिल श्रीदेवी का दुबई में दिल का दौरा पड़ने होने से शनिवार रात को निधन हो गया। वे मात्र 55 साल की थीं। श्रीदेवी के निधन से उनके प्रशंसक शोक में डूब गए।
 
 
हाल ही में श्रीदेवी के एक फैन ने श्रीदेवी के कामों को ट्रिब्यूट देने के लिए एक रेस्तरां शुरू किया था। श्रीदेवी के एक फैन ने चेन्नई में एक रेस्तरां खोला है जिसमें 100 से ज्यादा डिशेज हैं, जो कि उनकी फिल्मों के नाम पर हैं।
 
रेस्तरां में उनकी हिन्दी और साउथ दोनों की फिल्मों के नाम की डिशेज हैं। सुपरस्टार श्रीदेवी को बॉलीवुड और टॉलीवुड दोनों में बहुत पसंद किया जाता है। उन्होंने दोनों इंडस्ट्रीज में राज किया था।
 
फैन ने जब श्रीदेवी को इस कॉन्सेप्ट के बारे में बताया तो वे आश्चर्यचकित हो गईं। वे उनकी फिल्मों के नाम का मेनु कार्ड देखकर भी चौंक गईं। फैन ने अपने रेस्तरां का उद्घाटन करने के लिए भी श्रीदेवी को इन्वाइट किया था। वे चाहते थे कि श्रीदेवी ही उनके रेस्तरां में आने वाली पहली शख्स बनें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी