Assembly Election Results 2023: त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 ।

गुरुवार, 2 मार्च 2023 (13:47 IST)
नई दिल्ली। त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के चुनाव परिणामों को लेकर स्थिति लगभग स्पष्ट हो चुकी है। त्रिपुरा में जहां भाजपा की वापसी हो रही है, वहीं नगालैंड में एनडीपीपी और भाजपा की सरकार बनने जा रही है। मेघालय में भी एनपीपी, भाजपा और अन्य मिलकर सरकार बना सकते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो तीनों ही राज्यों के मतदाताओं ने पूर्व की स्थिति को ही दोहराया है। आइए जानते हैं तीनों ही राज्यों के चुनाव से जुड़े अपडेट.... 

ALSO READ: Assembly Election Result 2023: त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 : दलीय स्थिति Live Update

-त्रिपुरा के मुख्‍यमंत्री माणिक साहा चुनाव जीत गए हैं। 
-चुनाव जीतने के बाद साहा ने कहा कि हम त्रिपुरा में दूसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। 
-त्रिपुरा में मोहनपुर निर्वाचन क्षेत्र में से भाजपा प्रत्याशी एवं निवर्तमान कैबिनेट के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी टिपरा के मोथा तापस डे को 7347 मतों के अंतर से पराजित किया।
-त्रिपुरा चुनाव परिणाम के बाद भाजपा की त्रिपुरा इकाई के प्रमुख सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा कि हमें ‘ग्रेटर टिपरालैंड’ के अलावा टिपरा मोठा की सभी मांगें मंजूर हैं।
-त्रिपुरा में माकपा के नयन सरकार ने बामुटिया निर्वाचन क्षेत्र से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के मौजूदा विधायक कृष्णधन दास को 1854 मतों के अंतर से हराया।
-माकपा के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी ने सबरूम सीट से 343 मतों से जीत दर्ज की।
 
-मेघालय विधानसभा अध्यक्ष, यूडीपी के मेतबाह लिंगदोह ने मईरंग सीट 155 मतों से जीती।
-एचएसपीडीपी के शकलियर वारजरी ने मावथादरैशान सीट से कैबिनेट मंत्री ब्रोल्दिंग नोंगसीज को 2,353 मतों से हराया।
 
-नगालैंड में एनडीपीपी की हेखानी जखालू दीमापुर-3 विधानसभा सीट पर 1,536 मतों से जीत दर्ज कर नगालैंड विधानसभा के लिए निर्वाचित होने वाली पहली महिला बनीं।
-त्रिपुरा और मेघालय में कांटे का मुकाबला। नगालैंड में भाजपा और सहयोगी दलों को निर्णायक बढ़त। त्रिपुरा में भाजपा बढ़त बनाने के बाद पिछड़ी। हालांकि कांग्रेस और वामपंथी दल भी बहुमत के करीब नहीं। अन्य दलों की हो सकती है महत्वपूर्ण भूमिका।
-महाराष्‍ट्र के कस्बा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत। भाजपा की परंपरागत सीट मानी जाती है कस्बा सीट।
-त्रिपुरा में भाजपा ने 2 सीटें जीती। बागबासा से जाधवलाल जीते। पिनाकी दास चौधरी ने भी जीता चुनाव।
-रुझानों में त्रिपुरा में भाजपा को बहुमत। दूसरे नंबर पर लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन।
-मेघालय में रुझानों में टीएमसी और एनपीपी में कड़ा मुकाबला, कांग्रेस तीसरे और भाजपा चौथे नंबर पर। 
-रुझानों में नगालैंड में भाजपा गठबंधन की सरकार बनती दिखाई दे रही है।
-मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा आगे।
-नगालैंड के मुख्‍यमंत्री और एनपीएफ नेता नेफ्यू रियू आगे
-मेघालय में पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा पीछे।
-नगालैंड में 60 में से 59 सीटों पर मतगणना जारी। जुन्हेबोटो जिले में आकुलुटो सीट से भाजपा प्रत्याशी काजहेटो किन्मी निर्विरोध चुनाव जीते।
-सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और भाजपा सीटों की साझेदारी के तहत क्रमश: 40 और 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं 2003 तक राज्य में शासन करने वाली कांग्रेस ने 23 उम्मीदवार उतारे हैं।
-मेघालय में भी 59 सीटों पर चल रही है मतगणना। एक सीट पर उम्मीदवार के निधन की वजह से मतदान स्थगित।
-तीनों राज्यों में मतगणना शुरू। सबसे पहले पोस्टर बैलेट की काउंटिंंग।
-कुछ ही देर में शुरू होगी मतगणना।
-त्रिपुरा में वर्तमान में भाजपा की सरकार है। 
-एक्जिट पोल के मुताबिक त्रिपुरा में एक बार फिर भाजपा की सरकार बन सकती है। 
-मेघालय में जोरमथांगा के नेतृत्व वाली मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार है। 
-नगालैंड में भाजपा समर्थित एनडीपीपी की सरकार है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी