बिहार में RJD को झटका, PM मोदी की रैली में दिखे राजद के 2 विधायक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 (17:05 IST)
Prime Minister Narendra Modi's rally : बिहार के गयाजी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में राजद के 2 असंतुष्ट विधायक मंच पर नजर आए जिसके बाद ऐसी अटकलें लग रही हैं कि वे राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले राजग में शामिल हो सकते हैं। नवादा से विधायक विभा देवी और रजौली से विधायक प्रकाश वीर मंच पर पिछली पंक्ति में बैठे दिखे। माना जाता है कि यादव का नवादा जिले में खासा प्रभाव है। पिछले साल लोकसभा चुनाव में राजद द्वारा उनके परिवार के किसी सदस्य को टिकट नहीं दिए जाने से यादव नाराज थे।
 
नवादा से विधायक विभा देवी और रजौली से विधायक प्रकाश वीर मगध विश्वविद्यालय परिसर में निर्मित मंच पर पिछली पंक्ति में बैठे दिखे। विभा देवी के पति राज बल्लभ यादव कई बार विधायक रह चुके हैं और हाल ही में पटना उच्च न्यायालय द्वारा एक ‘पॉक्सो’ मामले में बरी होने के बाद जेल से बाहर आए हैं। इस मामले में यादव को कई साल जेल में रहना पड़ा था।
ALSO READ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, नेहरू युग के पाप धो रही है सरकार
माना जाता है कि यादव का नवादा जिले में खासा प्रभाव है। पिछले साल लोकसभा चुनाव में राजद द्वारा उनके परिवार के किसी सदस्य को टिकट नहीं दिए जाने से यादव नाराज थे। उसके बाद उनके भाई बिनोद यादव ने राजद छोड़ दी और नवादा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी