UP Zila Panchayat Results : PM ने CM योगी को दी बधाई, दिया पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय

शनिवार, 3 जुलाई 2021 (23:20 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरप्रदेश जिला पंचायत के चुनाव में शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम को दिया और कहा कि यह विजय विकास, जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता का आशीर्वाद है। 
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की शानदार विजय विकास, जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता जनार्दन का दिया हुआ आशीर्वाद है।
ALSO READ: इंदौर : शिवराज बोले- 'ऑक्सीजन संकट के कारण 7 रातों तक मैंने पलक तक नहीं झपकाई थी'
उन्होंने कहा कि इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी जी की नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को जाता है। यूपी सरकार और भाजपा संगठन को इसके लिए हार्दिक बधाई। उत्तरप्रदेश जिला पंचायत अध्यक्षों की 75 में से 67 सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी हुए हैं।
 
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार लगातार सबके विकास के लिए काम रही है। यह जीत भाजपा की नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है।
ALSO READ: UP Zila Panchayat Results ground Zero report : यूपी पंचायत चुनाव में सत्ता पक्ष ने लहराया परचम, दिखा धनबल, बाहुबल और सत्ताबल का प्रदर्शन
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि जिला पंचायत चुनावों के परिणाम से स्पष्ट संदेश हैं कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के विकास और सुशासन के एजेंडे के साथ है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी