तपोवन टनल में मिले 2 शव, उत्तराखंड हादसे के बाद अब तक 40 शव बरामद

Webdunia
रविवार, 14 फ़रवरी 2021 (07:53 IST)
तपोवन। उत्तराखंड में गाद और मलबे से भरी तपोवन सुरंग में NDRF और SDRF के जवान राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। आज सुबह टनल से 2 शव बरामद किए गए।

ALSO READ: चमोली आपदा : पैंग से तपोवन तक SDRF ने तैयार किया अर्ली वॉर्निंग सिस्टम
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि चमोली में स्थि‍त तपोवन टनल से आज 2 शव बरामद किए गए। यहां 7 फरवरी से राहत और बचाव कार्य चल रहा है। NDRF और SDRF के जवान शवों को बाहर निकाल रहे हैं।   

<

Two bodies have been recovered from the slush of the main tunnel at Tapovan (in Chamoli) where rescue operation was going on since Feb 7. Uttarakhand Police, SDRF & NDRF jawans are taking out the bodies: Uttarakhand DGP Ashok Kumar pic.twitter.com/7Vl6RJ8MAb

— ANI (@ANI) February 14, 2021 >सुरंग में फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए सुरक्षाबल के जवानों ने एक बड़ा सुराख किया है। इस सुरंग में 30 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है।

राज्य में इस आपदा में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है और 166 लोग लापता हैं। तपोवन सुरंग में अब भी 25 से 35 लोगों के फंसे होने की संभावना है।
 
उल्लेखनीय है कि 7 फरवरी को ऋषिगंगा घाटी में पहाड़ से गिरी लाखों मीट्रिक टन बर्फ के कारण ऋषिगंगा और धौलीगंगा नदियों में अचानक आई बाढ़ से 13.2 मेगावाट ऋषिगंगा जल विद्युत परियोजना पूरी तरह तबाह हो गई थी। 520 मेगावाट वाली तपोवन-विष्णुगाड परियोजना को काफी क्षति पहुंची और उसकी सुरंग में काम कर रहे लोग वहां फंस गए।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख