वाइस चीफ एयर मार्शल ने राफेल में भरी उड़ान, IAF के लिए गेम चेंजर साबित होगा विमान

शुक्रवार, 12 जुलाई 2019 (10:51 IST)
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना (IAF) के वाइस चीफ एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया ने फ्रांस में लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरी। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत अच्छा अनुभव था। यहां हमने इससे जुड़े कई पाठ सीखे हैं कि कैसे हम राफेल का भारतीय वायु सेना में बेहतर उपयोग कर सकते हैं? इसके अलावा हम यह भी जानेंगे कि एसयू-30 के साथ इसका संयोजन किस तरह किया जा सकता है?'
 
भदौरिया ने कहा, 'भारतीय वायु सेना में टेक्नालॉजी और हथियार के रुप में राफेल एक बार फिर गेम चेंजर साबित होगा' आने वाले सालों में यह आक्रामक मिशनों और युद्ध जैसी स्थितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा'
 
उन्होंने कहा कि भारत के लिए राफेल विमान रणनीतिक तौर पर बेहद अहम साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस विमान के वायुसेना में शामिल होते ही राफेल और सुखोई की जोड़ी तनाव के समय दुश्मन को परेशान करने के लिए काफी होगी।
 

#WATCH France: Indian Air Force Vice Chief Air Marshal RKS Bhadauria takes a sortie on Rafale aircraft at French Air Force’s Mont de Marsan air base. pic.twitter.com/weLdlHrlLJ

— ANI (@ANI) July 11, 2019
उल्लेखनीय है कि हाल ही में फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंडर जीगलर ने कहा था कि भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान दो महीनों के अंदर सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया था कि भारतीय वायुसेना को सभी 36 राफेल लड़ाकू विमान अगले दो साल में सौंप दिए जाएंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी