वेस्ट बंगाल से असम तक हिंसा... मुर्शिदाबाद में लूटपाट, नादिया में ट्रेन में तोड़-फोड़

सोमवार, 13 जून 2022 (14:37 IST)
नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को पश्चिम बंगाल और असम में विरोध प्रदर्शन हुए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में लूटपाट भी की है। वहीं असम के कछार जिले में लगातार हो रहे प्रदर्शन के बाद धारा 144 लागू कर दी गई है।

मुर्शिदाबाद में लोगों ने नुपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां भी कई घरों और दुकानों में लूटपाट की गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया। यहां पर लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन हुआ है। साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। वहीं नदिया जिले के बेथुआडहरी स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने एक लोकल ट्रेन में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है।

रिपोर्ट के अनुसार मुर्शिदाबाद, रेजिनगर और शक्तिपुर में 15 जून तक धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रदर्शनकारियों ने शक्तिपुर में भी हिंसक प्रदर्शन किया था। इससे पहले बेलडांगा थाने पर शुक्रवार रात पथराव के बाद बेलडांगा में धारा 144 लागू कर दी गई थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी