राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, कैसा रहेगा मध्य प्रदेश में मौसम?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 15 मार्च 2024 (12:18 IST)
Weather Update 15 march : मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। राजस्थान में अब दिन का तापमान बढ़ रहा है तो मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है।

राजस्थान में गर्मी का अहसास : पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद राजस्थान के कई इलाकों में गर्मी का अहसास होने लगा है। अब पश्चिम से गर्म हवाएं चलने से राजस्थान में शनिवार से गर्मी तेज होने लगेगी। राज्य में अधिकांश स्थानों पर दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर जा सकता है।
 
यूपी में बारिश का अलर्ट : मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। मुजफ्फरनगर, मेरठ, नोएडा, हाथरस, अलीगढ, गाजियाबाद, मथुरा, बरेली, अमरोहा समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है।
 
मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम : राज्य में उत्तरी हवाएं चलने से एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। इस वजह से आज राज्य में दिन का तापमान कम रहेगा। भोपाल, नर्मदापुरम में बादल छाएं रहेंगे। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभागों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। 18 मार्च तक राज्य में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
 
दिल्ली में चलेगी तेज हवाएं : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने आज दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। राष्ट्रीय राजधानी में सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 53 प्रतिशत दर्ज किया गया।
 
आंधप्रदेश में भीषण गर्मी : आंध्रप्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। राज्य में पिछले 1 सप्ताह से पारा 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। फिलहाल यहां गर्मी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है।
 
ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और केरल में गुरुवार को बारिश हुई। यहां आज भी बारिश की संभावना है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी