बंगाल से बिहार तक कई राज्यों में चली लू, IMD ने जारी किया अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 28 अप्रैल 2024 (08:31 IST)
weather update : बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश से उत्तर भारत में लोगों को गर्मी से राहत मिली।
 
मौसम विभाग (IMD) ने 30 अप्रैल तक देश के पूर्वी और दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। अगले चार दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है।
 
30 अप्रैल से गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल के कई स्थानों, ओडिशा के कुछ हिस्सों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बनने की संभावना है।
 
मौसम विभाग ने आज पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की है। विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती है।
 

#WATCH | Bhubaneswar: Umashankar Das, IMD scientist says, "The maximum temperature in Odisha has been recorded at 44.7 degrees Celsius. The maximum temperature in Bhubaneswar has also been recorded at 44.6 degrees Celsius. The maximum temperature in 33 stations is 40 degrees… pic.twitter.com/ALrGyWX3LP

— ANI (@ANI) April 27, 2024
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी : जम्मू कश्मीर में बर्फबारी से पर्यटकों में खुशी की लहर फैल गई जबकि स्थानिय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश में भी कई स्थानों पर बर्फबारी की खबर है। मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी किया है। आज भी जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
 
राजस्थान में क्या है मौसम का हाल :  एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते 24 घंटे में राज्य के कई इलाकों में आंधी और बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी 5 से 6 दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में आगामी 48 घंटे के दौरान आंशिक बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है।
 
एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 29-30 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 25-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज सतही हवा चलने की संभावना है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी