Weather Update News : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, देश के अधिकांश क्षेत्रों से मानसून खत्म हो गया है, उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक भी दे दी है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में तापमान में अचानक गिरावट आई है। दिल्ली-NCR में ठंडी हवाएं चलने से सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट जारी संभावना जताई गई है। विशेष रूप से तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विशेष रूप से तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश की कोई संभावना नहीं है। उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम के समय अब गुलाबी ठंड का अनुभव हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार गिर रहा था।
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। दक्षिण ओडिशा तट, आंध्र प्रदेश तट, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मेघालय, झारखंड, तेलंगाना और रायलसीमा में हल्की वर्षा दर्ज की गई। राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे कम रहा।
Edited By : Chetan Gour