Weather Update News : देशभर में सर्दी धीरे-धीरे दस्तक दे रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान गिर रहा है। दिल्ली-एनसीआर का मौसम आने वाले दिनों साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि अभी से ही राजधानी क्षेत्र में सुबह के समय कोहरा नजर आने लगा है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ के कारण देशभर में गुलाबी सर्दी के बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बारिश की संभावना है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान गिर रहा है।
वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान गिर रहा है। दिल्ली-एनसीआर का मौसम आने वाले दिनों साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि अभी से ही राजधानी क्षेत्र में सुबह के समय कोहरा नजर आने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन तक आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। 7 नवंबर तक आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।
मध्यप्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी बारिश, आंधी और गरज-चमक का सिलसिला अब खत्म होने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड बढ़ने लगेगी। राजस्थान में आज जयपुर, अजमेर और कोटा में आंशिक बादल रहेंगे, जबकि जैसलमेर में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
Edited By : Chetan Gour