Weather Update News : देश में मौसम का मिजाज बदल गया है। पहाड़ों पर बर्फ की चादर बिछ गई है, जिससे कई राज्यों में ठंड चमक गई है, जबकि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है, जिससे सांस लेने में कठिनाई हो रही है। सांस लेना मुश्किल हो गया है। रोहिणी, जहांगीरपुरी, अक्षरधाम, आनंद विहार, नरेला, बुराड़ी समेत कई स्थानों पर AQI 400 पार पहुंच गया। आईएमडी के अनुसार, पूर्वोत्तर मानसून अभी भी सक्रिय है। आज भी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं, जिससे कि तापमान में कमी आएगी और ठंड बढ़ेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ने लगी है।
आईएमडी के अनुसार, पूर्वोत्तर मानसून अभी भी सक्रिय है। आज भी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं, जिससे कि तापमान में कमी आएगी और ठंड बढ़ेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ने लगी है।
आने वाले दिनों में अब राजस्थान, एमपी, पंजाब, हरियाणा, यूपी में सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा और लोगों को कोहरे और शीतलहर का भी सामना करना पड़ेगा। मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई शहरों का तापमान अपने न्यूनतम स्तर पर रिकॉर्ड किया जा रहा है। खासतौर पर राजगढ़ जैसे मैदानी इलाके शामिल हैं, जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक जा पहुंचा है।
आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है। हरियाणा, पंजाब, बिहार और राजस्थान में आज मौसम साफ रहेगा और सुबह शाम यहां हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्रा में आज भी यलो अलर्ट जारी है। बेंगलुरु में शाम तक हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
जहरीली हवा में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। आज सुबह दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 407 दर्ज किया गया है, जो कि बेहह ही खतरनाक है इसलिए सभी को घर के बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतने की बेहद जरूरत है। रोहिणी, जहांगीरपुरी, अक्षरधाम, आनंद विहार, नरेला, बुराड़ी समेत कई स्थानों पर AQI 400 पार पहुंच गया।
Edited By : Chetan Gour