Weather Update News : मौसम में इन दिनों जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। उत्तर भारत में ठंडी हवाओं ने सर्दी का असर बढ़ा दिया है। हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान माइनस में लुढ़क जाने से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान -4.5 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। जबकि दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में शीतलहर और भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।
जबकि दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में शीतलहर और भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 15 नवंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
राष्ट्रीय राजधानी में हल्का कोहरा और साफ आसमान रहने की संभावना है, लेकिन प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अगले दो दिनों तक कई स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के अंत और दिसंबर की शुरुआत में सर्दी और बढ़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ रही है। सुबह, शाम और रात को कड़ाके की सर्दी हो रही है लेकिन दिन के दौरान अभी ठंड का असर कम है। दोपहर के समय तेज धूप खिल रही है।
Edited By : Chetan Gour