Weather Update News : देश में बारिश के बाद अब ठंड ने दस्तक दे दी है। मध्य प्रदेश में आज गंभीर शीतलहर की स्थिति बन सकती है। मध्य प्रदेश का राजगढ़ जिला इन दिनों पहाड़ी हिल स्टेशन जैसा नजर आ रहा है। इसके अलावा 13 से 15 नवंबर के दौरान कई राज्यों में तापमान गिरने के आसार हैं। वहीं दक्षिणी राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली-एनसीआर में बीते 24 घंटे में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में तापमान में गिरावट के साथ बर्फीली हवाएं चल सकती हैं।
वहीं दक्षिणी राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली-एनसीआर में बीते 24 घंटे में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में तापमान में गिरावट के साथ बर्फीली हवाएं चल सकती हैं। तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और ओडिशा में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
13 से 15 नवंबर के दौरान छत्तीसगढ़, दक्षिण हरियाणा और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में भी तापमान गिरने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान दक्षिण तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप में हल्की बारिश दर्ज की गई। पूर्वोत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखी गई।
Edited By : Chetan Gour