Weather Update : ठंड ने पकड़ी रफ्तार, उत्‍तर भारत में सर्दी का कहर, दिल्ली में प्रदूषण हावी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 22 नवंबर 2025 (11:34 IST)
Weather Update News : देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ रही है। उत्तर भारत में कोहरे और सर्दी का असर अब धीरे-धीरे बढ़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के साथ-साथ तापमान भी गिर रहा है, जबकि यूपी, झारखंड और मध्य प्रदेश में कोहरा और ठंडी हवाओं का असर दिख रहा है। दक्षिण भारत में कई जगह बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना जताते हुए शीतलहर और कड़ाके की सर्दी के आसार जताए हैं, जिसका असर दिल्ली से लेकर बिहार और मध्य प्रदेश तक पड़ेगा। आज और कल मध्य प्रदेश में शीतलहर चलने की संभावना है। यह ठंड का शुरुआती दौर है और आने वाले दिनों में ठिठुरन और बढ़ सकती है।

खबरों के अनुसार, कई राज्यों में ठंड बढ़ रही है। उत्तर भारत में कोहरे और सर्दी का असर अब धीरे-धीरे बढ़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के साथ-साथ तापमान भी गिर रहा है, जबकि यूपी, झारखंड और मध्य प्रदेश में कोहरा और ठंडी हवाओं का असर दिख रहा है। दक्षिण भारत में कई जगह बारिश की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : दिल्ली से बिहार तक शीतलहर का अलर्ट, पहाड़ी राज्यों में भी बदला मौसम
मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना जताते हुए शीतलहर और कड़ाके की सर्दी के आसार जताए हैं, जिसका असर दिल्ली से लेकर बिहार और मध्य प्रदेश तक पड़ेगा। झारखंड में अगले 24 घंटों में रात का तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। 23 नवंबर से मौसम बदलने की उम्मीद है, जिसके बाद सुबह कोहरा, धुंध और बादल छाए रहेंगे। 22–24 नवंबर के बीच तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

केरल और माहे में आज और कल तेज बारिश की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में लगातार जारी बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश पर खासा दिखाई देने लगा है। आज और कल मध्य प्रदेश में शीतलहर चलने की संभावना है। यह ठंड का शुरुआती दौर है और आने वाले दिनों में ठिठुरन और बढ़ सकती है। हालात ये हैं कि, करीब आधे महीने से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, MP और UP में शीतलहर, कहां रहा पारा 7 से कम
IMD के मुताबिक दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला रहेगा। कुल मिलाकर दक्षिण भारत में बादल और बारिश का असर बना रहेगा। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 23-24 नवंबर को भारी बारिश हो सकती है।
ALSO READ: Weather Update : कई राज्‍यों में शीतलहर का अलर्ट, अब जमकर पड़ेगी ठंड, इंदौर में टूट रहा रिकॉर्ड
हिमाचल में 3-4 दिनों के दौरान ऊंचे पहाड़ों और माध्यम पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में बारिश की संभावना है, जबकि दक्षिण भारत में आंधी-तूफान, वज्रपात होने के साथ बारिश की चेतावनी है।
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी