Weather Update News : दिल्ली-एनसीआर से उत्तर प्रदेश और बिहार तक एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश एंट्री मारने वाली है। उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिनों में मौसम बदलने वाला है। 22 से 25 जनवरी तक यूपी के कई हिस्सों में बरसात देखने को मिलेगी। आज मौसम विभाग ने आसमान में कोहरे के साथ ही बादल छाए रहने की भी संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक 22 से 25 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश, हिमाचल के साथ 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी के मुताबिक 22 से 25 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश, हिमाचल के साथ 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू होने वाला है। बिहार में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। आईएमडी के मुताबिक पटना, गया, जहानाबाद, बक्सर, सिवान, भोजपुर, सारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, खगड़िया में तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी देखी जा सकती है।
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान, 21 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं 22 से 24 जनवरी के बीच कई स्थानों पर वर्षा और हिमपात हो सकता है। 23 जनवरी को कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी संभव है।
उत्तराखंड में 21 और 22 जनवरी को छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 23 और 24 जनवरी को बारिश का दायरा और तीव्रता बढ़ने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 22 से 24 जनवरी के बीच कहीं-कहीं से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है। 23 और 24 जनवरी को उत्तराखंड में तथा 22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
पंजाब के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। दक्षिण राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और गुजरात में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और ओडिशा में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा।
Edited By : Chetan Gour