Pakistani Seema Haider became a mother: पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर के सचिन मीणा की बच्ची की मां बनने के बाद सीमा का पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर बुरी तरह भड़क गया है। सीमा के पूर्व पति गुलाम ने वीडियो जारी कर सख्त टिप्पणी की है। साथ ही वकील एपी सिंह को भी खरी-खोटी सुनाई है। सीमा हैदर की बेटी को नाजायज औलाद बताया है। गुलाम ने कहा है कि मेरी आवाज को दबाया जा रहा है। उसने सीमा की बेटी को भी नाजायज बताया है।
10 मार्च 2023 को पहली बार नेपाल में सीमा और सचिन की मुलाकात हुई थी। वहां एक मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। 13 मई को सीमा फिर पाकिस्तान से दुबई होते हुए नेपाल पहुंची और वहां से नोएडा में सचिन गांव रबूपुरा पहुंची। सीमा हैदर मूलत: पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं। भारत आने के बाद सीमा सोशल मीडिया सनसनी बन गई थी। सीमा हैदर की 2 मार्च को गोद भराई की रस्म पूरे रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई थीं।
क्या कहा गुलाम हैदर ने : सचिन, सीमा और उनके वकील पर बुरी तरह भड़के गुलाम हैदर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि उसके चार बच्चों को वापस पाकिस्तान भेज दिया जाए। उसे सीमा से कोई लेना-देना नहीं है। उसने आरोप लगाया कि सीमा जिस्मफरोशी कर रही है। वह आगे भी ऐसा कर सकती है। वह सिर्फ अपने बच्चों को वापस पाना चाहता है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala