ईश्‍वर पर आस्‍था में कहां है भारत, World Of Statistics ने बताया कौनसा देश रखता से भगवान में सबसे ज्‍यादा आस्‍था

गुरुवार, 27 जुलाई 2023 (16:50 IST)
World Of Statistics: मान्‍यता के मुताबिक भारत में 33 कोटी देवी देवता हैं। यहां कई तरह के उपवास और उपासनाएं हैं। कई तरह की धार्मिक पूजा पद्धति और अध्‍यात्‍म के मार्ग हैं। भारत कई पंथों और मार्ग वाला देश है।

लेकिन हाल ही में भगवान में आस्‍था रखने के मामले को लेकर जो रिपोर्ट सामने आई है वो चौंकाने वाला है। दरअसल, रिपोर्ट बताती है कि भगवान में आस्‍था रखने के मामले में भारत दुनिया के कई दूसरे देशों से बहुत पीछे है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्‍कि World Of Statistics की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है। पहले जानते हैं दुनिया में भगवान में आस्‍था को लेकर क्‍या कहती है ये रिपोर्ट।

दुनिया में सिर्फ 45 प्रतिशत आस्‍थावान: दरअसल, दुनिया के 34 देशों में एक सर्वे किया गया है, जिसमें सामने आया है कि दुनिया के मात्र 45% लोगों का मानना है कि भगवान में विश्वास करना चाहिए। इस सर्वे में भारत, ब्राजील, इंडोनेशिया जैसे देश शामिल है।

सबसे आगे इंडोनेशिया : इंडोनेशिया के लोगों को वर्ल्ड ऑफ स्टेटिटिस्टिक ने सबसे ज्यादा भगवान में मानने वाला देश बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस देश के 93 प्रतिशत लोग भगवान में विश्वास करते हैं। दूसरे नंबर पर मुस्लिम बहुल्य देश तुर्की का स्थान आता है। तुर्की में 91 प्रतिशत लोग भगवान में आस्‍था रखते हैं। यहां के रहन सहन और पढ़ाई भी धार्मिक तरीके से होती है जिससे लोगों का धर्म में ज्यादा विश्वास हो सके।

यहां कैथलिक धर्म के मानने वाले लोग : तीसरे नंबर पर ब्राजील को रखा गया है। यहां 84 प्रतिशत लोग भगवान में आस्था रखते हैं। इस देश में सबसे ज्यादा कैथलिक धर्म के मानने वाले लोग रहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका इस सूची में चौथे नंबर पर है। यह देश ब्रिटेन का कॉलोनी रहा है इसलिए इस देश में क्रिश्चियन धर्म मानने वाले सबसे ज्यादा हैं। यहां 83% लोग भगवान में विश्वास करते हैं।

अमेरिका छठे स्‍थान पर :  सर्वे में अमेरिका (USA) छठे स्थान पर है। यहां 70 प्रतिशत लोग अपने भगवान में आस्था रखते हैं। बता दें कि अमेरिका में हर धर्म के मानने वाले लोग हैं। सर्वे में अर्जेंटीना 7वें नंबर पर आता है। यहां मात्र 62% लोग आस्‍था रखते हैं। आठवें नंबर पर रूस (Russia) है। यहां के 56 प्रतिशत लोग भगवान में आस्था रखते हैं। रूस में 'रूसी पारंपरिक क्रिश्चियनिटी' में विश्वास रखते हैं।

क्‍या है भारत का स्‍थान : जहां सबसे ज्‍यादा देवी देवता और धार्मिक गतिविधियां होती है उस भारत का नाम इस सर्वे में 9वें नंबर पर नाम आता है। यहां सिर्फ 56% ही लोग भगवान में विश्वास करते हैं। हालांकि भारत में ऐसे भी लोग हैं जो मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं रखते, लेकिन ईश्‍वर में आस्‍था रखते हैं। हालांकि सर्वे में क्‍या सवाल पूछे गए और इस सर्वे का आधार क्‍या था इस बात की हम पुष्‍टि नहीं करते हैं।
Edited by navin rangiyal

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी