कौन हैं झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 31 जनवरी 2024 (20:58 IST)
Who is the new Chief Minister of Jharkhand Champai Soren : चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। सोरेन सरकार के वरिष्ठ मंत्री चंपई सोरेन के पिता सरायकेला-खरसावां जिले स्थित जिलिंगगोड़ा गांव में खेती-किसानी किया करते थे। उनके 4 बच्चों में सबसे बड़े चंपई सोरेन हैं। चंपई ने 10वीं क्लास तक सरकारी स्कूल में पढ़ाई की। उनका विवाह कम उम्र में ही मानको से कर दिया गया। उनके परिवार में 4 बेटे और 3 बेटियां हैं। 
 
चंपई ने अलग झारखंड राज्य को लेकर चले आंदोलन में शिबू सोरेन का साथ कंधे से कंधा मिलाकर दिया। चंपई जल्द ही 'झारखंड टाइगर' के नाम से मशहूर भी हो गए। चंपई ने सरायकेला सीट से उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। बाद में वे झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए थे।
 
चंपई अर्जुन मुंडा की 2 साल, 129 दिन की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे। चंपई 11 सितंबर 2010 से 18 जनवरी 2013 तक मंत्री रहे। हेमंत सोरेन की अगुवाई में बनी झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार में चंपई सोरेन को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, परिवहन मंत्री बनाया गया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी