Jharkhand : क्या सोरेन परिवार में भी चल रही है विरासत की जंग?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 2 जनवरी 2024 (20:49 IST)
hamant soren_sita soren
पत्नी कल्पना को कमान सौंप सकते हैं हेमंत
गांडेय सीट से लड़ाया जा सकता है चुनाव
भाई बसंत और बड़ी भाभी सीता भी विरासत की रेस में
 
who is Sita Soren : एक बार झारखंड की सियासत गर्म हो गई है। कथित जमीन घोटाले में घिरे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर अटकलें तेज हैं कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की संभावित कार्रवाई से पहले वे अपनी कुर्सी पत्नी कल्पना सोरेन को सौंप सकते हैं। कहा जा रहा है कि कल्पना को पहले मुख्यमंत्री बनाया जाएगा और फिर उसी गांडेय सीट से उन्हें विधानसभा का चुनाव लड़ाया जाएगा, जो सरफराज अहमद के इस्तीफे से खाली हुई है। पर क्या सोरेन परिवार में भी विरासत की जंग चल रही है। 
 
परिवार के कई सदस्य राजनीति में : गुरुजी के नाम से पहचाने जाने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन के परिवार के अधिकतर सदस्य राजनीति में सक्रिय हैं। हेमंत सोरेन के अलावा उनके भाई बसंत सोरेन और बड़ी भाभी सीता सोरेन भी वर्तमान में विधायक हैं। बसंत दुमका सीट से विधायक और पार्टी के यूथ विंग के प्रमुख हैं।
कल्पना को स्वीकार करेंगी सीता? : दिवंगत दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता दुमका में ही जामा सीट से तीसरी बार की विधायक और झामुमो की केंद्रीय महासचिव हैं। शिबू सोरेन की राजनीतिक विरासत मुख्य रूप से हेमंत के हाथ है। राजनीतिक गलियारों में माना जाता है कि सोरेन परिवार में भी विरासत की लड़ाई चल रही है। हेमंत के बड़े भाई दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन लंबे समय से असंतुष्ट बताई जाती हैं। क्या सीता देवरानी कल्पना के राज को स्वीकार करेंगी।
ALSO READ: झारखंड में बिहार मॉडल, हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना बन सकती हैं CM
सरकार के खिलाफ राजभवन तक : सीता अपनी ही सरकार के खिलाफ राजभवन तक तक जा चुकी हैं। हालांकि अभी तक उनका कोई बयान सामने नहीं आया है। अब इस पर सबकी निगाह लगी हुई है कि यदि हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना को कुर्सी सौंपते हैं तो सीता क्या कदम उठाती हैं।
 
कौन हैं कल्पना सोरेन : मूल रूप से ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली कल्पना सोरेन का जन्म 1976 में रांची में हुआ था। उन्होंने कल्पना सोरेन ने अपनी ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई रांची से ही पूरी की है। 7 फरवरी 2006 को उनका हेमंत सोरेन के साथ विवाह हुआ था। कल्पना के परिजन अब भी मयूरभंज में ही रहते हैं। कल्पना वे एक प्ले स्कूल चलाती हैं। निखिल और अंश नामक उनके दो बच्चे हैं।
 
जानकारी के मुताबिक कल्पना 4.87 करोड़ के कमर्शियल भवनों की मालकिन हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में सोरेन ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में 8.51 करोड़ की संपत्ति की घोषणा की थी। तब सोरेन और उनकी पत्नी के अलग-अलग बैंक खातों में 51 लाख 77 हजार रुपए जमा थे। वेबदुनिया न्यूज/एजेंसी Edited By : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी