Bharat Jodo Yatra : सोशल मीडिया पर सद्दाम हुसैन के साथ क्यों वायरल हो रहा है राहुल गांधी का फोटो

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 (18:53 IST)
Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra : 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। राहुल गांधी के कई फोटो और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। हाल ही में बरसते पानी में भाषण देते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था। लेकिन अब राहुल गांधी का फोटो इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन के फोटो के साथ वायरल हो रहा है।
 
राहुल और सद्दाम हुसैन का फोटो साथ लगाकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्‍स किए जा रहे हैं। दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी का दाढ़ी वाला लुक ट्रेंड हुआ था। अब उनके इस लुक की तुलना सद्दाम हुसैन से की जा रही है।
 
कई लोग ट्‍विटर पर कमेंट्‍स भी कर रहे हैं कि दो साल पहले लोग कह रहे थे कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दाढ़ी बढ़ाकर रवीन्द्रनाथ ठाकुर की तरह दिखना चाहते हैं, अब कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल गांधी के इस लुक के बारे में क्या कहेंगे? कई लोग राहुल गांधी के लुक को लेकर कह रहे हैं कि एक बार तो लगा कि सद्दाम हुसैन जिंदा हो गया।
हालांकि राहुल गांधी का लुक उनका निजी मामला हो सकता है। भारत जोड़ो यात्रा के जो फोटो और वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें राहुल गांधी को देखने और मिलने के लिए अपार जनसमूह उमड़ता दिखाई दे रहा है। सवाल यह है कि जनता का यह समर्थन 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए वोटों में कितना तब्दील होता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी