भारतीय महिलाएं शादी के बाद सरनेम नहीं बदलना चाहतीं

भारतीय महिलाओं का एक बड़ा हिस्सा शादी के पहले कुछ शर्ते रखता है। शादी के लिए पार्टनर खोजने वाली साइट शादी डॉट कॉम ने भारत में गैर शादीशुदा लोगों का दिमाग समझने के लिए एक सर्वे किया जिसमें शादी के बारे में उनके विचार जाने गए। 
 
ऑनलाइन किए गए इस सर्वे में जब भारतीय महिलाओं से पूछा गया कि क्या शादी के लिए हां कहने से पहले वे कुछ शर्ते रखती हैं, तो 71.3 प्रतिशत का जवाब हां था। केवल 5.8 प्रतिशत महिलाओं ने न में जवाब दिया जबकि 22.9 प्रतिशत के अनुसार उन्हें सोचना पड़ेगा। 
 
इन कुछ शर्तों में से एक थी कि वे शादी के बाद अपना सरनेम नहीं बदलना चाहेंगी। इसके अलावा शादी के बाद इंडेपेंटेड रहना चाहेंगी। उनके पतियों को परिवार की जिम्मेदारी लेनी होगी और उनके पति उनके माता-पिता के साथ अपने माता-पिता के समान व्यवहार करेंगे। इस सर्वे में यंग लोगों के दिमाग को समझने में बहुत मदद मिली। भारतीय महिलाएं बदल रही हैं और उन्होंने ने अपनी जरूरतों और इच्छाओं के विषय में खुलकर बोलना शुरू कर दिया है।  (एजेंसियां)

वेबदुनिया पर पढ़ें