घट रहा है यमुना का जलस्तर, दिल्ली को जल्द मिलेगी बाढ़ से राहत

शनिवार, 15 जुलाई 2023 (11:41 IST)
Delhi Floods : युमना में आई बाढ़ की वजह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब भी कई इलाके जलमग्न हैं। यमुना नदी में जलस्तर शनिवार सुबह घटना शुरू हुआ, लेकिन यह कुछ सेंटीमीटर प्रति घंटे की गति से ही कम हो रहा है।
 
इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि यमुना नदी में जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है और अगर भारी बारिश नहीं हुई, तो हालात जल्द सामान्य हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने लोगों को जलमग्न इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है।
 
उन्होंने दिल्ली के शांतिवन इलाके में बाढ़ के पानी में खेल रहे बच्चों का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, 'मैं सबसे अपील करता हूं कि ऐसा न करें। यह जानलेवा हो सकता है।'
 
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है। अगर भारी भारी बारिश नहीं हुई, तो हालात जल्द सामान्य हो जाएंगे। वजीराबाद और चंद्रावल जलशोधन संयंत्रों से पानी निकाला जा रहा है। बाद में मशीनों को सुखाया जाएगा। दोनों संयंत्र रविवार से फिर से काम करना शुरू कर देंगे। 
 
यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी : यमुना नदी के तेज बहाव के कारण इंद्रप्रस्थ के पास क्षतिग्रस्त हुए जल रेगुलेटर (गति व्यवस्थापक) की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है और दिल्ली यातायात पुलिस ने शांतिवन से गीता कॉलोनी तक रिंग रोड के दोनों कैरिजवे पर कार, ऑटो-रिक्शा और अन्य हल्के वाहनों की आवाजाही की अनुमति दे दी है।
 
यातायात पुलिस विभाग ने ट्वीट किया कि शांतिवन से राजघाट और आईएसबीटी की ओर जाने वाली सड़क अभी भी बंद है।
 

Traffic Advisory

Traffic movement which was closed due to flood has been opened on the following roads:-

1. Boulevard Road to slip road, below Yudhisthir setu turn left to MGM to wazirabad flyover and further.

2. Mahatma Gandhi marg both carriageways from Chandgiram Akhara to…

— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) July 15, 2023
यमुना पुल पर हटा गति प्रतिबंध : उधर, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने यमुना पुल पर मेट्रो ट्रेन पर लगाया गया गति प्रतिबंध, नदी के जलस्तर में गिरावट आने के बाद हटा दिया है। डीएमआरसी ने ट्वीट किया कि यमुना पर मेट्रो पुल पार करते समय ट्रेन पर लगाया गया गति प्रतिबंध हटा दिया गया है। सभी ट्रेन अब सामान्य रफ्तार से चल रही हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी