मोदी ने फिर साधा केंद्र सरकार पर निशाना

मंगलवार, 5 अक्टूबर 2010 (11:23 IST)
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा है कि उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश को राज्य के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे।

मोदी ने कल शाम यहाँ एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाली संप्रग सरकार लोकंतत्र की संरचना को ध्वस्त करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार और गुजरात सरकार को अस्थिर करने की कोशिश के खिलाफ एक संघर्ष है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही विकास के लिए कार्य करती है जबकि कांग्रेस तो विनाश का सबब बनती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगा पाने में नाकाम रही है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें