लोकसभा में आप और भाजपा में होगी जंग...

बुधवार, 15 जनवरी 2014 (10:01 IST)
FILE
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपना जलवा दिखा चुकी आम आदमी पार्टी अब लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हो गई है।

आम आदमी पार्टी का मानना है कि लोकसभा की सीधी जंग में कांग्रेस बाहर है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में आप और भाजपा के बीच ही लड़ाई होगी। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को इस तस्वीर से बाहर बताया है।

केजरीवाल का कहना है कि देश के दो विकल्प हैं। एक ओर उनके भाजपा है, जिसके पास येदियुरप्पा जैसे नेता हैं और जो देश के विभिन्न हिस्सों में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रही है, वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी है, जो ईमानदार राजनीति पर आधारित है।

खनन घोटाले में आरोपों से घिरने के बाद वर्ष 2012 में पार्टी छोड़ने वाले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा दोबारा भाजपा में शामिल हो गए हैं। अब देखना है कि कांग्रेस केजरीवाल के इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें