क्या होता है गोखरू या गोक्षुरा, किडनी की हर बीमारी करेगा दूर

गुरुवार, 27 अक्टूबर 2022 (16:04 IST)
Benefits of bun or Bindii: आयुर्वेद में ऐसी कई तरह की औषधियों का वर्णन मिलता है जो गंभीर रोग में चमत्कारिक रूप से फायदा पहुंचाती है। इसी लिस्ट में एक है गोखरू। आजकल गोखरू को लेकर बहुत चर्चा हो रही है। यह बाजार में औषधी भंडार पर आसानी से मिल जाता है। इसका कई रोगों में उपयोग होता है। गोखरू, गोखुर, गोक्षुर या गोक्षुरा क्या होता है। आयुर्वेद के अनुसार इसके क्या फायदे हैं। कैसे इसका उपयोग किया जाता है। आओ जानते हैं सबकुछ।
 
क्या है गोखरू । Introduction of Gokhru: गोखरू एक तरह का पौधा होता है। इसमें पीले रंग के फूल उगते हैं। इसके पत्ते शमी या नीम के पत्तों से मिलते जुलते रहते हैं। इसके चने के आकार के फल कांटों से युक्त रहते हैं और यह भूमि पर फैलने वाला पौधा होता है। गोखरू का फल, पत्ता और तना तीनों ही का औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है। गोखरू की तासीर बहुत गर्म होती है।
 
गोखरू के फायदे | Gokhru ke fayde: गोखरू का उपयोग पुरुष शक्ति बढ़ाने में होता है। इससे स्पर्म की गुणवत्ता बढ़ती है। यह दर्द एक्जिमा के लिए भी फायदेमंद है। यह त्वचा संबंधी परेशानियों को भी दूर करता है। इसका उपयोग गठिया के इलाज के लिए भी किया जाता है। यह मूत्र विकारों में भी लाभदायक है। खासकर यह किडनी से जुड़ी समस्या का समाधान करता है। गोखरू के फल के रस को पीने से किडनी या मूत्र रोग संबंधी समस्या दूर होती है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी