navratri 2025 durga vahan: नवरात्रि, मां दुर्गा की नौ दिवसीय आराधना का महापर्व, हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। यह पर्व न केवल आध्यात्मिक शुद्धि का प्रतीक है, बल्कि इससे जुड़े शगुन और संकेतों का भी गहरा अर्थ होता है। ऐसी मान्यता है कि मां दुर्गा हर साल एक विशेष वाहन पर सवार होकर आती हैं और अलग वाहन पर प्रस्थान करती हैं, जिसका सीधा प्रभाव आने वाले वर्ष पर पड़ता है। इन वाहनों का चयन सप्ताह के दिन के आधार पर होता है जिस दिन नवरात्रि की शुरुआत होती है। साल 2025 में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर, सोमवार के दिन से हो रही है। इस दिन घटस्थापना के साथ ही यह पावन उत्सव 10 दिनों तक मनाया जाएगा, जिसका समापन 2 अक्टूबर, गुरुवार को होगा। आइये जानते हैं इस बार नवरात्रि पर माता किस वाहन पर सवार होकर आएंगी और किस वहां पर करेंगी प्रस्थान।
माता के आगमन का वाहन: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2025 में मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा। सोमवार के दिन नवरात्रि की शुरुआत होने पर माता का वाहन हाथी होता है। हाथी को ज्ञान, समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, जब मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं, तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। यह वर्ष में सुख-शांति, समृद्धि और अच्छी बारिश का संकेत देता है। ऐसा माना जाता है कि हाथी पर आगमन होने से कृषि में विशेष लाभ होता है, जिससे देश में धन-धान्य की वृद्धि होती है। यह समाज में भी सकारात्मकता और स्थिरता लाता है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।