जानिए आदि‍शक्ति के 12 प्रमुख विग्रह

मां भगवती ‍सपूर्ण ब्रम्हांड की आदि शक्ति हैं। त्रिपुरा रहस्य में भगवती के विग्रह के निम्न 12 प्रमुख स्थान बताए गए हैं। शक्ति स्वरूपा देवी भगवती के इन विग्रहों को आराधना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। इन विग्रहों के दर्शन मात्र से मनुष्य सभी पापों और दुखों से मुक्ति पा लेता है। जानिए कौन से हैं यह 12 विग्रह और कहां-कहां पर स्थ‍ित हैं -  
 

 
1. कामाक्षी या कामाख्या, कांचीपुर असम में 
2. भ्रामरी या भ्रामराम्बा, मलियागिरी में 
3. कन्याकुमारी, केरल में
4. अम्बा, गुजरात में 
5. महालक्ष्मी कोल्हापुर में 
6. कालिका उज्जैन में 
7. ललिता (अलोपी) प्रयाग इलाहाबाद में 
8. विंध्यवासिनी विंध्याचल में 
9. विशालाक्षी, वाराणसी में 
10. मंगलावती, गया बिहार में
11. सुंदरी या काली कोलकाता प. बंगाल में 
12. गुह्यकेश्वरी नेपाल में।

वेबदुनिया पर पढ़ें