मां ब्रह्मचारिणी की आरती : जय अम्बे ब्रह्मचारिणी माता, जय चतुरानन प्रिय सुख दाता

Webdunia
Devi Brahmacharini
 
नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी के नाम, पढ़ें उनकी पावन आरती... 
 
जय अम्बे ब्रह्माचारिणी माता। 
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता। 
ब्रह्मा जी के मन भाती हो। 
ज्ञान सभी को सिखलाती हो। 
ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा। 
जिसको जपे सकल संसारा। 
जय गायत्री वेद की माता। 
जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता। 
कमी कोई रहने न पाए। 
कोई भी दुख सहने न पाए। 
उसकी विरति रहे ठिकाने। 
जो ​तेरी महिमा को जाने। 
रुद्राक्ष की माला ले कर। 
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर। 
आलस छोड़ करे गुणगाना। 
मां तुम उसको सुख पहुंचाना। 
ब्रह्माचारिणी तेरो नाम। 
पूर्ण करो सब मेरे काम। 
भक्त तेरे चरणों का पुजारी। 
रखना लाज मेरी महतारी। 

ALSO READ: तुरंत बदल डालिए ये 7 आदतें, जो कहलाती हैं धीमा जहर

ALSO READ: Navratri Recipe : लौकी-खोया का लजीज हलवा, पढ़ें आसान विधि

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख