Shardiya navratri 2025: हिंदू कैलेंडर के अनुसार अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर 2025 सोमवार से शारदीय नवरात्रि का महापर्व प्रारंभ होगा जो 1 अक्टूबर नवमी तिथि के दिन समाप्त होगा। 2 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा है। नवरात्रि के प्रथम दिन दुर्गा प्रतिमा स्थापना के पहले शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना और घट स्थापना होगी।
शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि समय:-
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ- 22 सितम्बर 2025 को 01:23 एएम बजे से प्रारंभ। (मध्यरात्रि)
प्रतिपदा तिथि समाप्त- 23 सितम्बर 2025 को 02:55 एएम बजे तक समाप्त। (मध्यरात्रि)
शारदीय नवरात्रि कलश और घट स्थापना शुभ मुहूर्त 2025:-
ब्रह्म मुहूर्त: प्रातकाल 04:35 से 05:22 तक।
अभिजीत मुहूर्त: दिन में 11:49 से दोपहर 12:38 तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:15 से 03:03 तक।