नवरात्रि में क्या करें, क्या न करें...

भारतीय शास्त्रों में नौ दिनों तक निर्वहन की जाने वाली परंपराओं का बड़ा महत्व बताया गया है। इन नौ दिनों में कई मान्यताएं और परंपराएं प्रचलित हैं, जिन्हें हमारे बड़े-बुजुर्गों ने हमें सिखाया है। उनका आज भी हमारे द्वारा निष्ठा और श्रद्धा के साथ पालन किया जाता है।
 
हर कोई चाहता है कि देवी की पूजा पूरी श्रद्धा-भक्ति से हो ताकि परिवार में सुख-शांति बनी रहे। आइए जानते हैं, माता के नौ दिनों में क्या करें, क्या न करें - 
क्या करें, क्या नहीं...अगले पेज पर ..

क्या करें -
 
1  जवारे रखना। 
 
2 प्रतिदिन मंदिर जाना।
 
3  देवी को जल अर्पित करना। 
 
 
4   नंगे पैर रहना। 
 
5  नौ दिनों तक व्रत रखना। 
 
6 नौ दिनों तक देवी का विशेष श्रृंगार करना। 

  अष्टमी-नवमीं पर विशेष पूजा करना। 
 
  कन्या भोजन कराना। 
 
 माता की अखंड ज्योति जलाना।


 
 
क्या न करें :-
 
  दाढ़ी, नाखून व बाल काटना नौ दिन बंद रखें। 
 
   छौंक या बघार नहीं लगाएं। 
 
  लहसुन-प्याज का भोजन ना बनाएं।

वेबदुनिया पर पढ़ें