Durga visarjan 2024 date and time दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन 12 अक्टूबर 2024 शनिवार को होगा। विसर्जन के दिन 3 शुभ संयोग बन रहे हैं। पहला इस दिन श्रवण नक्षत्र प्रात: 05 बजकर 25 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 13 अक्टूबर को प्रात: 4 बजकर 27 मिनट को समाप्त होगा। दूसरा इसी दिन सर्वार्थ सिद्धि योग प्रात: 6 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ होगा जो अगले दिन 13 अक्टूबर को प्रात: 4 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। तीसरा इसी दिन रवि योग भी बन रहा है, जो पूरे दिन रहेगा।
- ज्ञात हो कि देवी का आठवां रूप मां महागौरी है। इनका अष्टमी के दिन पूजन का विधान है। इनकी पूजा सारा संसार करता है। पूजन करने से समस्त पापों का क्षय होकर कांति बढ़ती है, सुख में वृद्धि होती है, शत्रु शमन होता है और नवमी के दिन सिद्धियों को देने वाली सिद्धिदात्री का पूजन-अर्चन करने का विधान है। इसी दिन महानवमी पूजन और विसर्जन करना मंगलकारी माना गया है।