फोर्ड मोटर ने फीगो कांसेप्ट पेश किया

बुधवार, 5 फ़रवरी 2014 (18:27 IST)
नई दिल्ली। वाहन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी फोर्ड मोटर ने मंगलवार अपने काम्पैक्ट कार फीगो के कांसेप्ट का अनावरण किया।
PR

यहां आयोजित एक सम्मेलन में फीगो कांसेप्ट को पेश करते हुए फोर्ड इंडिया के अध्यक्ष नीजेल हैरिस ने कहा कि भारतीय ग्राहकों की कम ईंधन खपत के साथ अधिक माइलेज देने वाली और कम कीमत की कारों की मांग को देखते हुए इसे डिजाइन करने की कोशिश की गई है।

उन्होंने कहा कि चार मीटर लंबी फीगो कांसेप्ट की सैकड़ों घंटे तक विंड टनल में जांच की गई है। हवा की दिशा में बेहतर गति पकड़ने की वजह से इसमे ईंधन की कम खपत होगी। पॉवर फोल्ड मिरर की मदद से इसे काफी व्यस्त इलाके मे भी चलाना आसान होगा।

हैरिस ने बताया कि इसमे मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणो को चार्ज करने के साथ ही एमपी थ्री और उपग्रहीय नेविगेशन की भी सुविधा ग्राहको को प्राप्त होगी।

फोर्ड मोटर के इंजीनियरिंग एवं वैश्विक उत्पाद विकास के उपाध्यक्ष कुमार गलहोत्रा ने कहा कि कंपनी ने वर्ष 2013 में करीब दस लाख वाहन बेचे हैं और 2018 तक इसके 20 लाख इकाई तक पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि फीगो कांसेप्ट को पेश करके कंपनी अपने बी श्रेणी के कारों की गुणवत्ता के ऊंचे मानक स्थापित करना चाहती है।

अगले पन्ने पर, क्या है खास इस कार में...


फिएस्टा का नया लुक थोड़ा बोल्ड और ज्यादा रिफाइंड है। नई ग्रिल के साथ फोर्ड के बैज पर भी ज्यादा ध्यान दिया गया है। कार के अलॉय व्हील के डिजाइन में भी चैंज किया गया।

WD

नया डैश बोर्ड, ऑडियो कंट्रोल के साथ लेदर स्टीरिंग व्हील, ग्लासी फिनिश वाला टू टोन इंस्ट्रूमेंट पैनल कार के इंटीरियर को बहुत ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। कंपनी के गुजरात के साणंद में नए कारखाने में इसका उत्पादन 2015 से शुरू होगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें