कोरमा

ND

सामग्री :
500 ग्राम गोश्त, 3 प्याज, 1 बडा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 250 ग्राम दही, नमक स्वादानुसार, 3 छोटा चम्मच धनिया पिसा, 3/4 छोटा चम्मच पिसी लालमिर्ची पावडर, जीरा, चुटकी भर हल्दी, 1 बडा चम्मच हरी धनिया कटा, केवडा एसेंस, 1 बडा़ चम्मच तेल या घी।

विधि :
प्याज काट कर गरम घी में डालें व लाल कर लें। लाल प्याज बाहर निकाल लें व जब ठंडा हो जाए तो मसल लें। गरम घी में खडा़ मसाला डाल कर कडकाएँ, गोश्त डाल कर भूने लें। फिर अदरक-लहसुन डाल कर भूनें, अब सारा मसाला डाल कर भूनें।

मसले प्याज को दही के साथ डाल कर भूनें। 1/2 कटोरी पानी डाल कर सिटी (कुकर में) दें। केवडा एसेंस व हरी धनिया डालकर दम करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें