एक महिला कोमा में पहुँची

- सुनंदा रा

ND
मलेशिया के शहर गेयलांग में भारतीय पकवान खाने से एक महिला कोमा में चली गई जबकि 28 अन्य को अस्पताल में भर्ती किया गया है। लगभग सौ से अधिक लोगों को डॉक्टर के पास जाना पड़ा।

खाद्य मंत्रालय के अनुसार वह इस मामले में छानबीन कर रही है कि 'रोजाक गेयलांग सरांग' नामक इस दुकान में बेचे जाने वाले भारतीय भोजन में क्या गड़बड़ी थी? इस बीच दुकान बंद कर दी गई है।

बताया जाता है कि बीस साल पुरानी यह दुकान भारतीय खाने के लिए प्रसिद्ध थी और उसे गेयलांग शहर की बेहतरीन दुकान समझा जाता था। उसका खाना खाने के लिए हमेशा लोगों की लंबी कतार लगा करती थी।