93 वर्षीय कलाकार को फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान मिलना उनकी सीमाओं से परे उपलब्धियों और फ्रांस और भारत के बीच उन्होंने जो स्थायी संबंध बनाए हैं, उसको पहचान है। साथ ही में उनकी राष्ट्रों में कलाओं की खोज, संस्कृतियों, धर्मों और दर्शनों को जोड़ने को भी पहचान मिली है।
रिचियर ने कहा कि सम्मान फ्रांस के राष्ट्रपति की ओर से दिया गया है और यह न सिर्फ उनको मान्यता देता है जिन्होंने हमारे साथ काम किया है, बल्कि जिनके बारे में हम मानते हैं कि उन्होंने विश्व को खूबसूरत और बेहतर बनाया है। वास्तव में यह रजा का मामला है।