विदेश में बैठकर कैसे पाएं भगवान शिव की कृपा

आप एनआरआई हैं तो कैसे करें शिवरात्रि पर पूजन... 



 
मेष- अगर आपकी राशि मेष है तो आप दुनिया के किसी भी कोने में बैठें हो आपको भगवान शिव की तस्वीर पर गुलाल का तिलक लगाएं। 
 
- 'ॐ ममलेश्वराय नम:' मंत्र का जाप 21 बार करें।
 
 


 


वृषभ- आपकी वृषभ राशि है तो मात्र दूध से घर में रखी शिवजी की तस्वीर को अनामिका (सबसे छोटी अंगुली के पास वाली अंगुली) से स्पर्श करें। 
 
-  'ॐ नागेश्वराय नम:' इस मंत्र का 108 बार जाप करें। 
 
 


 


मिथुन- अगर आपकी राशि मिथुन है तो शिव जी की तस्वीर पर दही को अनामिका से स्पर्श करें। 
 
- 'ॐ भूतेश्वराय नम:' का सारा दिन जाप करें।
 
 


 


कर्क- विदेशों में बसे कर्क राशि के व्यक्ति अगर प्रतिमा हो तो शिवजी का पंचामृत से अभिषेक करें। अन्यथा तस्वीर पर अबीर से तिलक लगाएं। 
 
- महादेव के '12 नाम' का स्मरण करें। (इंटरनेट पर यह नाम आसानी से उपलब्ध हैं) 
 
 


 


सिंह- सिंह राशि वाले व्यक्ति शिवजी की तस्वीर पर शहद से तीन बूंद स्पर्श करें। 
 
- 'ॐ नम: शिवाय' की एक माला तस्वीर के समक्ष करें।
 
 


 


कन्या- अगर आपकी कन्या राशि है तो शिव प्रतिमा का सिर्फ शुद्ध जल से अभिषेक करें। अगर प्रतिमा नहीं है तो तस्वीर के सामने 7 बार 'शिव-चालीसा' का पाठ करें। 
 
वेबदुनिया पर (शिव चालीसा की लिंक) उपलब्ध है। 
 
 


 


तुला- तुला राशि है तो शिव तस्वीर के सामने का घी का दीपक जलाएं। 
 
- 'रूद्राष्टक' का पाठ करें। 
 
 


 


वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातक घर में ही शिवजी की तस्वीर को संभव हो तो लाल फूल अर्पित करें अगर नहीं है तो 51 चावल गिनकर तस्वीर के सामने चढ़ाएं। 
 
-  'ॐ अंगारेश्वराय नम:' का 11 बार जाप करें।
 
 


 


धनु- अगर आपकी धनु राशि है तो शिव की तस्वीर के नीचे शकर या गुड़ रखें।
 
- 'ॐ रामेश्वराय नम:' का 108 बार जाप करें।
 
 


 


मकर- मकर राशि वाले जातक शिवजी की तस्वीर के समक्ष अनार चढ़ाएं। अगर वह संभव न हो तो कोई भी लाल फल रख सकते हैं। 
- 'ॐ महाकालेश्वराय नम:' का 51 बार जाप करें। 
 
 


 


कुंभ- कुंभ राशि वाले जातक शिवजी का दूध, दही, शहद, शक्कर, घी, पांचों वस्तुओं को मिलाकर शिव जी को प्रसाद चढ़ाएं। 
 
- 'ॐ शिवाय नम:' का जाप दिन भर करें।
 
 


 


मीन- मीन राशि वाले जातक शिवजी को जिस देश में निवास कर रहे हैं वहां उपलब्ध फल अर्पित करें। 
 
- 'ॐ भौमेश्वराय नम:' का 11 बार जाप करें।


ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 


 

वेबदुनिया पर पढ़ें